Introduction
M.S.D. Adarsh Homeopathy College
उत्तर प्रदेश शासन एवं उत्तर प्रदेश होमियोपैथिक मेडिसिन बोर्ड से मान्यता प्राप्त
एम.एस.डी. आदर्श होमियोपैथी कालेज, आज़मगढ़ जनपद के बालपुर-खरैला, पोस्ट- सराय पल्टू, तहसील-लालगंज, आजमगढ़ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त एवं उत्तर प्रदेश होमियोपैथिक मेडिसिन बोर्ड, लखनऊ से सम्बद्ध संस्थान है। यहाँ पर होमियोपैथिक चिकित्सा की D.H.P. (फार्मेसी) Diploma in Pharmacy 02 वर्षीय पाठ्यक्रम की शिक्षा प्रदान की जाती है। इस संस्थान में डी.एच.पी. की 100 सीट की मान्यता है। यहाँ पर सह-शिक्षा (Co-Education) यानि छात्र एवं छात्राओं दोनों लोग शिक्षा ग्रहण करते है। यह संस्थान गोरखपुर-आजमगढ़ मुख्य मार्ग नेशनल हाई-वे 28 पर रोहुआ मोड़ से 3 किलोमीटर पश्चिम स्थित है।
संस्थान (कालेज) में उक्त पाठ्यक्रम से सम्बन्धित लैब, सुसज्जित प्रयोगशाला, शिक्षणकक्ष पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब एवं छात्र/छात्राओं हेतु अलग-अलग हॉस्टल की व्यवस्था उपब्लध है। यहाँ पर कुशल एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है। तथा होमियोपैथी चिकित्सा हॉस्पिटल की भी व्यवस्था उपलब्ध है। यहाँ पर अध्ययन करने वाले छात्र/छात्राओं को उ.प्र. सरकार द्वारा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति भी प्रदान की जाती है। यह संस्था आज़मगढ़ जनपद का एक मात्र पहला होमियोपैथिक कालेज है। यह आज़मगढ़ जनपदवासियों एवं यहाँ के छात्र/छात्राओं के लिए गौरव की बात है।
