Rule and Regulations
M.S.D. Adarsh Homeopathy College
इस संस्थान की अपनी गरिमा परम्पराएं एवं मान्यताएं है। इनकी रक्षा करना, नियमों का पालन करना, आपका कर्त्तव्य ही नहीं बल्कि धर्म भी है। सदाचरण एवं अनुशासन से कालेज परिसर में सौहार्द व शिक्षा का ऐसा वातावरण बनाए, जिससे प्रिंसिपल, अनुशासनाधिकारी एवं अन्य शिक्षकगण और कर्मचारियों से आपको सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहें। कालेज के भवन एवं परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा एवं विकास का संकल्प लें तथा होमियोपैथिक मेडिसिन बोर्ड, लखनऊ के निर्देशानुसार 85 प्रतिशत कक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है।
कालेज द्वारा समय-समय पर जारी सूचना एवं निर्देशों का अनुपालन करें तथा यह भी स्वीकार करें कि संस्था द्वारा जारी नियमों का पालन करना आपका कर्त्तव्य है।