यह एम.एस.डी. आदर्श होमियोपैथी कालेज, आजमगढ़ जनपद के बालपुर-खरैला नामक स्थान पर स्थित है। यह संस्थान आज़मगढ़ जनपद में एक मात्र पहला होमियोपैथिक कालेज है। इस कालेज की स्थापना का यह उद्देश्य है कि यहाँ पर क्षेत्र व आज़मगढ़ जनपद तथा अन्य पड़ोसी जिलों के छात्र/छात्रायें होमियोपैथिक चिकित्सा की शिक्षा प्राप्त कर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकें। क्योकि वर्तमान समय में और आने वाले भविष्य में भी मेडिकल की पढ़ाई का बहुत महत्व रहेगा।
यहाँ के छात्रों को होमियोपैथिक शिक्षा प्राप्त करने हेतु दूसरे जिलों में दूर-दूर जाना पड़ता था। जिससे उनको कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। किन्तु अब इस संस्थान (मेडिकल कालेज) की स्थापना से ऐसे छात्रों को होमियोपैथिक मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए कहीं दूर जाना नहीं पड़ेगा, और इस संस्थान में वे प्रवेश लेकर एवं शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्ज्वल बनायें
इसी शुभकामनाओं के साथ.....
आपका
डॉ. सन्तोष कुमार मिश्रा (राजा साहब)
संस्थापक/ प्रबन्धक(चेयरमैन)
एम एस डी आदर्श होम्योपैथिक कॉलेज
बालपुर खरैला सरायपल्टू
आजमगढ़
एवं प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी व प्रभारी लोकसभा
(M.A., B.Ed. P.hd.)
(समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ)
Mob.: 9956469511
